UPSSSC ITI Instructor Syllabus 2022 | उत्तर प्रदेश अनुदेशक भर्ती पाठ्यक्रम 2022

  UP ITI Instructor Syllabus

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के नियंत्रणाधीन विभिन्न व्यवसायों के अनुदेशकों के पदों पर चयन हेतु विज्ञापन संख्या:-20(07)/2015 (28 व्यवसायों के कुल 559 पद) एवं विज्ञापन संख्या: 16(04)/2016 (30 व्यवसायों के कुल 293 पद) का विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे।
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश अवर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती (साक्षात्कार का बन्द किया जाना) नियमवाली 2017 के परिप्रेक्ष्य में आयोग द्वारा मासिक बैठक (80वीं) दिनांक 28/01/2020 को निर्णय लिया गया है कि सीधी भर्ती के अवशेष लंबित प्रकरणों में भी सम्बन्धित अधियाचनकर्ता विभागों का अभिमत प्राप्त कर व पूर्व की भांति शासन से परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम का अनुमोदन प्राप्त कर लिखित परीक्षा के आधार पर चयन की कार्यवाही की जाए। आयोग के उक्त निर्णय के उपरान्त प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश अवर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती साक्षात्कार बन्द किया जाना नियमावली 2017 के अनुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने सम्बन्धी अभिमत आयोग को उपलब्ध कराया गया है।

UP ITI Instructor Vacancy 2022 ~ Vacancy 8734 Apply Online: Click Here

तद्नुक्रम में शासनादेश संख्या- 1316/47-का-3-2021 दिनांक 03 नवम्बर, 2021 द्वारा प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के नियंत्रणाधीन अनुदेशकों के पदों की स्वीकृत परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम अभ्यर्थियों के सूचनार्थ आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध किया जा रहा है।

अतः आयोग के विज्ञापन संख्या:-16(04)/2016 एवं विज्ञापन संख्या:-20 (07)/2015 के अवशेष पदों पर अनुदेशक सेवा नियमावली 2014 के भाग-5 सीधी भर्ती प्रक्रिया नियम-16 (3) खण्ड ‘क’ (शैक्षिक अर्हता के अंको) को यथावत रखते हुए खण्ड ‘ख’ (साक्षात्कार के अंकों) के स्थान पर लिखित परीक्षा की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम निम्नवत् है|

परिक्षा योजना

अधिकतम अंक- 100  परिक्षा की अवधि- 120 मिनट

क्र.स.भागविवरणप्रश्नो की संख्याअधिकतम अंक
1.भाग-1विषयगत ज्ञान6060
2.भाग-2सामान्य ज्ञान4040
योग10010

Note: प्रत्येक गलत प्रश्न के लिये 1/4 अंक की कटौती की जाएगी ।

पाठ्यक्रम

भाग-1 रोजगार कौशल (इम्प्लॉयबिल्टी स्किल्स) 60 अंक

(1) – अंग्रेजी साक्षरता- 05 अंक


1. विराम चिन्ह विधान (Punctuation)

2. एकवचन एवं बहुवचन

3. काल परिवर्तन (Change of Tense) 

(2) – सूचना प्रोद्योगिकी साक्षरता- 20 अंक

1. कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी- हार्डवेयर तथा युक्तियों के नाम, कम्प्यूटर नेटवर्क की सामान्य जानकारी।

2. ऑपरेटिंग सिस्टम- ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार, फाईल्स तथा फोल्डर्स को Create, Copy Move एवं Delete करना। वाह्य मेमौरी का प्रयोग,विन्डोज टूल्स एवं विशेषतायें। 

3. एम 0 एस0 वर्ड- डॉक्यूमेन्टस को बनाना, खोलना एवं बंद करना, शार्टकट का प्रयोग, टेक्स्ट को बनाना, संशोधित करना एवं फॉरमेटिंग करना। डाक्यूमेन्ट को प्रिन्ट करना।

4. एम0एस0 एक्सेल- एक्सेल की सामान्य जानकारी तथा इसका महत्व। सामान्य वर्कशीट बनाना। Adding, average तथा अन्य फंक्शन। एक्सेल शीट को प्रिन्ट करना। 

5. वेब ब्राउजर तथा सर्च इंजन- World wide web का परिचय, उपयोगी वेबसाईट, वेब ब्राउजर तथा उसका प्रयोग, सर्च इंजन, यू0पी0आई0 गेटवे के माध्यम से ऑनलाईन फण्ड स्थानान्तरण

6. ई-मेल- ईमेल खाते को बनाना तथा प्रयोग करना । CC तथा BCC का प्रयोग, डाक्यूमेट्स को जोड़ना, चेक करना तथा ईमेल को कम्पोज करना। 

7. मोबाईल एप्लीकेशन – QR/AR code को स्कैन करना, Wi-fi का प्रयोग।

( 3 )- पर्यावरण शिक्षा- 10 अंक

1. व्यवसाय जनित जोखिम- सामान्य जोखिम रासायनिक,भौतिक (विद्युतीय, तापीय, प्रदीपन), यांत्रिकी तथा जोखिम से बचाव 

2. प्राथमिक चिकित्सा- कार्यस्थल पर चोटिल तथा बीमार की देखभाल करना। किसी बीमार की प्राथमिक चिकित्सा तथा लाना ले जाना। 

3. पर्यावरणीय मुद्दे- पर्यावरण का परिचय पारिस्थतिकी तन्त्र तथा अनियन्त्रित प्रदूषण के कारक एवं प्रदूषक में ठोस, द्रव तथा खतरनाक अपशिष्ट वातावरण को सुरक्षित करना ऊर्जा संरक्षण, भूजल, ग्लोबल वार्मिंग कचरे का पृथक्कीकरण एवं निराकरण |

(4) – श्रम कल्याण कानून-20 अंक

विभिन्न कानूनों के प्रत्याभूत लाभ यथा फैक्ट्रीज एक्ट, अप्रेन्टिसशिप एक्ट, इम्पलाईज स्टेट इन्शयोरेन्स एक्ट, पेमेन्ट ऑफ वेजेज एक्ट, इम्पलाईज प्रोविडेन्ट फण्ड एक्ट, द वर्क्समेन कम्पनसेशन एक्ट POSHI श्रम एवं औद्योगिकी कानून की व्याख्या।

(5)- गुणवत्ता प्रबन्धन -05 अंक


1. Quality Management (QMS) & PDCA की अवधारणा Quality Management (QMS), PDCA Fishbone, 5S, 5D, KAIZEN की अवधारणा।

2. आई 0 एस0 ओ 0 की अवधारणा आई 0 एस0 ओ0 का परिचय |

भाग-2 सामान्य ज्ञान, 40 अंक 

(निम्नलिखित प्रत्येक उपभाग से 05 अंक के प्रश्न होंगे)


1- भारत की सांस्कृतिक विरासत (भारत की कला एवं संस्कृति) एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 

2- भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, संसदीय कार्य प्रणाली, न्यायपालिका, पंचायतीराज व्यवस्था ।

 3 – भारतीय अर्थ व्यवस्था के विकास से संबंधित विषय जैसे- हरित क्रान्ति, पंचवर्षीय योजनाएं, नीति आयोग, कृषि सुधार आदि। 

4. स्वास्थ्य एवं दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से जुड़ी सामान्य विज्ञान संबंधित विषय जैसे मानव शरीर की संरचना व स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न योजनाएं, भौतिकी, रसायन से संबंधित अत्यन्त प्रारम्भिक स्तर के विषय 

5. प्रारम्भिक अंकगणित भिन्न तथा दशमलव प्रतिशतता साधारण अंकगणितीय समीकरण, वर्ग एवं वर्गमूल, घातांक एवं घात, औसत

6. सामान्य हिन्दी विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांशो के लिए एक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे लोकोक्तियाँ, सामान्य अशुद्धियां

7- सामान्य जागरुकता- भारत व पड़ोसी देश, विश्व के देश, राजधानी एवं मुद्रा, विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय, खेलकूद, पुरस्कार एवं विजेता, प्रसिद्ध पुस्तकें व उनके लेखक, भारतीय अनुसंधान संगठन

8- प्रदेश से संबंधित ज्ञान- उत्तर प्रदेश का भौगोलिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व, प्रदेश के पर्यटन स्थल, प्रदेश में संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं। 

ये भी पढ़े : UPSSSC ITI Instructor Model Paper 2022

ये भी पढ़े : CITS Application Form 2022-23

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *